14 जून 2016 - 12:36
सऊदी अरब, क़तर व कुवैत को आतंकवाद की आर्थिक सहायता बंद करनी चाहिए।

अमरीका के आगामी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि सऊदी अरब, क़तर और कुवैत को क्षेत्र में चरमपंथी गुटों की आर्थिक सहायता बंद करनी चाहिए।

अमरीका के आगामी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि सऊदी अरब, क़तर और कुवैत को क्षेत्र में चरमपंथी गुटों की आर्थिक सहायता बंद करनी चाहिए।
हिलेरी क्लिंटन ने ओहायो राज्य के क्लियूलैंड में कहा कि जिस बात पर ध्यान दिया जाना ज़रूरी है वह चरमपंथ के प्रसार को रोकना और अमरीका व यूरोप से लोगों को आतंकी गुटों में भरती करने के दाइश व अन्य आतंकी गुटों के प्रयासों से मुक़ाबला करना है। उन्होंने कहा कि यह काम शुरू करने के लिए सऊदी अरब, क़तर, कुवैत व अन्य देशों को चाहिए कि वे अपने नागरिकों द्वारा आतंकी गुटों की आर्थिक सहायता पर अंकुश लगाएं। क्लिंटन ने कहा कि पूरे संसार में रुढ़ीवादी मदरसों का समर्थन बंद किया जाना चाहिए जो युवाओं को चरमपंथ के मार्ग पर लगाते हैं।
हिलेरी क्लिंटन का यह बयान ऐसी स्थिति में सामने आया है जब कुछ ही दिन पहले जॉर्डन की सरकारी समाचार एजेंसी ने रिपोर्ट दी थी कि रियाज़, डेमोक्रेटिक पार्टी की इस प्रत्याशी की चुनावी गतिविधियों के ख़र्चे का बड़ा भाग वहन कर रहा है।